कौशाम्बी: यूपी के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा पहुंचे कौशाम्बी,2.84 करोड़ से बनने वाले होमगार्ड कंपनी कमांडेंट कार्यालय का किया भूमि पूजन,
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति शनिवार की सुबह कौशाम्बी पहुंचे,राज्यमंत्री ने जनपद मुख्यालय में 2.84 करोड़ की लागत से निर्माण किए जाने वाले जनपदीय होमगार्ड कंपनी कमांडेंट कार्यालय का विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया।इस दौरान उन्होंने भाजपा की योगी सरकार द्वारा 1962 के बाद से अब तक के होमगार्डों को मिलने वाली सुविधाएं गिनाई, उन्होंने योगी सरकार द्वारा होमगार्डों के लिए 2017 के बाद से किए गए कार्यों को भी गिनाया।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि प्रदेश सरकार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नए भवन के निर्माण से विभागीय कार्यों में सुगमता आएगी तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का निर्माण कार्य लगभग ₹284.46 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त होगा।
इस अवसर पर जिला कमांडेंट होमगार्ड्स विनोद कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी आकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात भैय्या संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।








