कौशाम्बी: आयुष्मान आरोग्य मंदिर ककोढा में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन,33 की हुई जांच,17 मरीजों में मिली मोतियाबिंद की समस्या,
यूपी के कौशाम्बी जिले में आयुष्मान आरोग्य मंदिर ककोड़ा में शनिवार को सृजन नेत्र चिकित्सालय त्रिलोकपुर सैनी सिराथू द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में डॉक्टर एस के शुक्ल के नेतृत्व में नेत्र परीक्षण अधिकारी मानसी शुक्ला द्वारा मरीजों का मुफ्त में नेत्र परीक्षण किया गया, इस दौरान 33 लोगों की नि:शुल्क जांच की गई,जिसमें 17 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या मिली, जिसमें पांच मरीजों को अस्पताल हेतु भर्ती किया गया।
डॉ एसके शुक्ला द्वारा शिविर में आए हुए ग्रामीणों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और उन्हें यह भी बताया कि अब आंखों के ऑपरेशन के लिए सर्दी गर्मी बरसात किसी भी मौसम में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा सकता है और ग्रामीणों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने बताया कि समय-समय पर आंखों की जांच कराने साफ सफाई बनाए रखने एवं प्रारंभिक लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने के लिए जागरूक किया गया तथा कैंप में आए हुए समस्त मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरित की गई।
इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर के CHO गजेंद्र त्यागी, कसिया के CHO रामलखन, ग्राम सभा सदस्य सुभाष पटेल ने लोगों बढ़-चढ़कर शिविर में आने की अपील की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सूर्या फाउंडेशन कसिया के विजय यादव, बिरन ल, अशोक आदि लोगों ने मरीज को यहां तक पहुंचने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया l








