कौशाम्बी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान वांछित चल रहे 25 हजार के इनामिया पशु तस्कर को किया अरेस्ट,मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी: कौशाम्बी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान वांछित चल रहे 25 हजार के इनामिया पशु तस्कर को किया अरेस्ट,मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली,

यूपी के कौशाम्बी जिले की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया पशु तस्कर रईश अहमद को अरेस्ट किया है।मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है।पुलिस टीम के साथ देर रात संतू का डेरा नहर पुलिया हंजापुर के पास मुठभेड़ हुई।

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंधवा रजबर निवासी संतोष कुमार और भेलखा निवासी अर्जुन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर के बाहर बंधी भैंसों को पिकअप वाहन से चुरा लिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।इस घटना को अंजाम देने वाले पांच अन्य आरोपी 7 मई को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए थे। इनमें से दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी थी, जबकि तीन अन्य को पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ा था।

इसी मामले में शामिल रईश अहमद पुत्र जहीर अहमद निवासी ग्राम तुर्तीपुर, थाना करारी, फरार चल रहा था। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने रईश अहमद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि आरोपी रईश अहमद ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें मंझनपुर कोतवाली प्रभारी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली रईश अहमद के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घायल आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस 315 बोर और 2070 रुपये नकद बरामद हुए हैं। घायल रईश अहमद को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor