कौशाम्बी: कौशाम्बी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 9 साल का मासूम घायल,मासूम बच्चे के सीने में लगा छर्रा,अस्पताल में भर्ती,
यूपी में कौशाम्बी जिले में हर्ष फायरिंग के दौरान एक नौ वर्षीय मासूम बच्चे को गोली का छर्रा लग गया।घटना देर रात उस समय हुई जब बच्चा अपने घर की छत पर खड़े होकर एक बारात का वीडियो बना रहा था।बारात में शामिल किसी व्यक्ति द्वारा की गई फायरिंग का छर्रा बच्चे के सीने में जा लगा।बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के बरई गांव की है,जहा का 9 साल का शोभित अपने गांव में ही घर के बाहर से गुजर राज बारात का वीडियो बना रहा था,तभी किसी ने बारात के दौरान हर्ष फायरिंग शुरू कर दी, फायरिंग के बाद शोभित अचेत होकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों के अनुसार, शोभित की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। घायल शोभित की मां ने बताया कि उनका बेटा छत पर खड़े होकर वीडियो बना रहा था, तभी यह हादसा हुआ।








