कौशाम्बी में वन स्टॉप सेंटर में किशोरी के सुसाइड करने से हड़कंप,प्रेमी के साथ चली गई थी किशोरी,माता पिता ने रखने से कर दिया था इंकार

कौशाम्बी: कौशाम्बी में वन स्टॉप सेंटर में किशोरी के सुसाइड करने से हड़कंप,प्रेमी के साथ चली गई थी किशोरी,माता पिता ने रखने से कर दिया था इंकार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सखी वन स्टॉप सेंटर में एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।मृतका को कुछ दिन पहले CWC के आदेश पर वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था।मृतका करारी थाना क्षेत्र के सचवारा गांव की रहने वाली थी।बताया जा रहा है कि पड़ोस के युवक के साथ प्रेम प्रसंग के बाद घर से चले जाने पर 17 अप्रैल 2026 को मामला दर्ज हुआ था।परिजनों ने किशोरी को अपने साथ रखने से लिखित रूप से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसे सेंटर में रखा गया था।

देर रात वन स्टॉप सेंटर में किशोरी द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की सूचना से हड़कंप मच गया।सूचना पर CWC के अध्यक्ष और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट हुए है, आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

CWC अध्यक्ष कमलेश चंद्र ने बताया कि एक बालिका को करारी थाना पुलिस द्वारा लाया गया था,जिसे मेडिकल के बाद परिजनों को सौंपा जाना था,लेकिन बालिका के माता पिता ने उसे लिखित रूप में हलफनामा देकर ले जाने से इनकार कर दिया गया था,इसलिए बालिका को 4 मई को वन स्टॉप सेंटर पर रख दिया गया था,मुझे सूचना मिली कि उसने घटना कर लिया है,हम लोग आए है और जांच कर रहे है।जो भी विधिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor