कौशाम्बी में दूल्हे का अनोखा तिलक समारोह,दू्ल्हे को माला की जगह पहनाया गया हेलमेट,दिया गया सुरक्षा का संदेश

कौशाम्बी: कौशाम्बी में दूल्हे का अनोखा तिलक समारोह,दू्ल्हे को माला की जगह पहनाया गया हेलमेट,दिया गया सुरक्षा का संदेश,

यूपी के कौशाम्बी जिले में आयोजित एक तिलक समारोह के दौरान अनोखी और सराहनीय पहल देखने को मिली है। यहां दूल्हे के स्वागत में फूलों की माला की जगह हेलमेट पहनाया गया, जिसे देखकर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

बताया जा रहा है गुहौली बंथरी के रहने वाले वाले लाल बहादुर पुत्र स्व. भैरव लाल सरोज की शादी करारी थाना क्षेत्र के मोअज्जमपुर निवासी बाल किशुन सरोज की बेटी अंजली के साथ 13 मई को होनी है। ऐसे में शादी से पूर्व होने वाले तिलक सनारोह का आयोजन 11 मई को हुआ था। जिसमें लड़की पक्ष के द्वारा लड़का पक्ष के घर पर तिलक चढ़ाने के कार्यक्रम में सभी रिश्तेदार गये हुए थे।

इस आयोजन में सारी रस्में होने के बाद जब लड़की पक्ष के द्वारा दू्ल्हे को माला पहनाने की रस्म होनी थी तभी लड़की के भाई द्वारा अपने होने वाले जीजा के प्रति एक अनोखा अंदाज देखने को मिला यहां तिलक समारोह में दूल्हे के साले ने अपने होने वाले जीजा को हेलमेट पहनाकर एकाएक मौजूद लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालाँकि लड़की के पिता ने बातचीत के दौरान बताया कि उसने अपनी दमाद की सुरक्षा के लिए हेलमेट गिफ्ट किया है।

वहीं तिलक समारोह में मौजूद लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की। वहीं सोशल मीडिया पर भी यह अनोखा अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे सड़क सुरक्षा जागरूकता से जोड़कर प्रेरणादायक पहल बता रहे हैं। यह संदेश अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor