प्रभारी मंत्री ने आपदा पीड़ितों को वितरित किया सहायता राशि का प्रतीकात्मक चेक,उद्यान विभाग को प्रत्येक शुक्रवार को नो व्हीकल वर्क के दिए आदेश

कौशाम्बी: प्रभारी मंत्री ने आपदा पीड़ितों को वितरित किया सहायता राशि का प्रतीकात्मक चेक,उद्यान विभाग को प्रत्येक शुक्रवार को नो व्हीकल वर्क के दिए आदेश,

यूपी के कृषि विभाग मंत्री एवं कौशाम्बी जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शुक्रवार को कौशाम्बी पहुंचे, उन्होंने दो दिन पहले आंधी तूफान और आग से हुई जनहानि और आपदा से प्रभावित होने वाले 16 परिवारों को दैवीय आपदा सहायता राशि का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया है।

इस दौरान डीएम डॉ अमित पाल ने प्रभारी मंत्री को बताया कि केवल 24 घंटे के अंदर सभी पीड़ित परिवारों के खाते में सहायता राशि का भुगतान किया जा चुका है।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर घटना के मात्र 24 घंटे के अंदर सहायता राशि का भुगतान पीड़ित के खाते में सीधे किया गया है, उन्होंने कहा कि आज से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है कि किसी को घटना के मात्र 24 घंटे के अंदर ही उसको सहायता राशि उसके बैंक खाते में पहुंची हो।

इसी के साथ प्रभारी मंत्री ने अपने उद्यान वाले विभाग को एक अलग आदेश दिया है जिसमें उन्होंने प्रत्येक शुक्रवार को नो व्हीकल वर्किंग के लिए कहा है,जिसमें कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी बहुत अधिक आवश्यक न हो तो सार्वजनिक साधनों का प्रयोग करे,जिससे ईंधन की बचत की जा सके।

वही पांच गाड़ियों के काफिले से चलने वाले प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर आज केवल दो गाड़ियों के साथ कौशाम्बी पहुंचे,जिसकी सभी ओर चर्चा की जा रहे है,इस संबंध में प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को ईंधन और ऊर्जा बचाने के लिए एक नई दिशा देने का प्रयास किया है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor