कौशाम्बी: 10 किलोमीटर दूर मिले गंगा में डूबे दो मासूम बच्चों के शव,कल बधाई पूजने के दौरान डूबे थे बच्चे,
यूपी के कौशाम्बी जिले में गुरुवार को सुबह बधाई पूजने के दौरान पांच बच्चे गंगा में डूब गए थे,जिनमें से तीन बच्चों को बचा लिया गया था जबकि दो बच्चे नहीं मिल सके थे,जिन्हें SDRF की टीम ने बहुत खोजने का प्रयास किया लेकिन वह कल नहीं मिल सके,जिसके बाद SDRF की टीम वापस लौट गई,वही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शव को घटनास्थल से लगभग दस किलोमीटर दूर बरामद कर लिया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गंगा घाट पर कल पांच बच्चे गंगा में डूब गए थे,जिनमें से तीन बच्चे बचा लिए गए,जबकि दो बच्चे डूब गए थे,दोनो डूबे हुए बच्चों के शव पुलिस ने गोताखोरों की मदद से संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कुरई में 13 वर्षीय आर्यन और बदनपुर घाट पर अर्जुन का शव बरामद कर लिया है।
पुलिस ने दोनों बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा है। आर्यन व अर्जुन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चे अकेले या बिना निगरानी के गंगा नदी में नहाने न जाएं। गहरे पानी में जाने से बचें।








