कौशाम्बी: राजनीतिक प्रतिद्वंदिता में वर्तमान प्रधान ने भाड़े के शूटरों से कराई थी पूर्व प्रधान मनोज हेला की हत्या,मुख्य आरोपी अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में 4 मई को मॉर्निंग वॉक के दौरान पूर्व प्रधान मनोज हेला को गोली मारी गई थी,जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी,इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है,वर्तमान प्रधान ने राजनैतिक प्रतिद्वंदिता के चलते भाड़े के शूटरों से रुपए देकर पूर्व प्रधान की हत्या कराई थी।इस मामले में पूर्व में दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था और एक आरोपी ने प्रतापगढ़ में न्यायालय में पुराने मामले में सरेंडर कर दिया है।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 4 मई को आलमचंद्र के नरवरपट्टी के पूर्व प्रधान मनोज हेला को गोली मार दी गई थी,इस मामले में वर्तमान प्रधान रोशन लाल को अरेस्ट किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी रोशन लाल ने राजनैतिक प्रतिद्वंदिता के चलते भाड़े के शूटरों से 50 हजार देकर हत्या कराई थी,यह सभी लोग आपस में रिश्तेदार भी है,जिनमें से दो मामा भांजे को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया था,और रोशन लाल जोकि सुलखान का चाचा लगता है अरेस्ट किया गया है,आरोपी को लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया।








