कौशाम्बी में नहीं रुक रहा अज्ञात महिलाओं का शव मिलने का सिलसिला,पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी,नहीं हुई शिनाख्त

कौशाम्बी: कौशाम्बी में नहीं रुक रहा अज्ञात महिलाओं का शव मिलने का सिलसिला,पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी,नहीं हुई शिनाख्त,

यूपी के कौशाम्बी जिले में अज्ञात महिलाओं का शव मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है,पड़ोसी जनपदों के अपराधी कौशाम्बी में महिलाओं के शवों को फेंककर भाग जा रहे है और पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी रह जा रही है।

ताजा मामला सुबह पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र का है जहा बैरमपुर से पश्चिम शरीरा जाने वाले मार्ग पर एक लगभग 40 वर्षीय महिला का शव शुक्रवार की सुबह सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया सुबह लगभग 5 बजे के आसपास उन्होंने यहां इस महिला के शव को देखा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला की शिनाख्त हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।घटना की सूचना पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत भी पहुंचे और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए है।

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गढ़ी बाजार के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात महिला का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई,फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने में जुटी है। वहीं फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाकर मौत के कारणों की जांच कर रही है।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि एक लगभग 40 वर्षीय महिला का शव सड़क के किनारे मिला है,महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है,शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है,आस पास के CCTV कैमरे भी देखे जा रहे है,लोगो से पूछ भी की जा रही है,जल्द हिमाले का खुलासा किया जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor