कौशाम्बी: कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर,तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रैक्टर से भिड़े,बाइक सवार 4 युवकों की मौत,एक गंभीर,
यूपी के कौशाम्बी जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है,जहा के तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रैक्टर से जाकर भिड़े गए,हादसे में बाइक सवार 4 युवकों की मौत हो गई,वही एक की हालत अभी भी गंभीर है जिसका इलाज चल रहा है।
घटना करारी थाना क्षेत्र की है जहा महराजगंज गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक सवार की भीषण भिड़ंत हो गई,बताया जा रहा है कि बाइक पर कुल पांच युवक छोटू, राहुल, आकाश, अमन और विकास कैथवाल सवार थे,जबकि बाइक विकास कैथवाल चला रहा था,हादसे में धनपरा निवासी राहुल (14) पुत्र महेश प्रसाद,आकाश सरोज (25) पुत्र पृथ्वी सरोज, अमन (22) पुत्र केशन और थम्भा निवासी छोटू की मौत हो गई जबकि विकास कैथवाल घायल है,जिसका इलाज जिला अस्पताली चल रहा है।
वही आकाश और अमन रिश्ते में चाचा-भतीजे बताए जा रहे हैं और हादसे के बाद ट्रॉली पलट गई और चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गए है।
घटना की सूचना पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली, उन्होंने बताया कि एक हादसा हुआ है,जिसमे एक बाइक पर ही पांच युवक सवार थे जोकि ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गए,हादसे में चार युवकों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है,जबकि एक घायल का इलाज चल रहा है,परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि युवक कहा से आ रहे थे इसके लिए उस क्षेत्र के CCTV कैमरे की जांच की जा रही है,रास्ते में कई स्थान पर कई पुलिस पिकेट की ड्यूटी लगती है,यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।








