कौशाम्बी: घर के अंदर चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया युवक,घर वालो ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले,
यूपी के कौशाम्बी जिले में देर रात एक युवक को घर के अंदर घुसकर चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। घर वालों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब चोर से पूछताछ कर रही है।
मामला मोहब्बतपुर पैंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुरवारी गांव का है जहा के राहुल सोनी ने बताया कि उनका परिवार खाना खाने के बाद सो रहा था। देर रात करीब 12 बजे उन्हें घर के अंदर से कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी।आवाज सुनकर उनके पिता उठे और लाइट जलाई। उन्होंने देखा कि एक चोर उनके कमरे में घुसकर सामान फैला रहा था। इसके बाद उन्होंने राहुल को जानकारी दी, जिस पर पूरा परिवार इकट्ठा हो गया और चोर को मौके पर ही पकड़ लिया।
उन्होंने तुरंत डायल 112 और स्थानीय थाने को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को अपने साथ ले गई। पुलिस अब मामले की जांच और चोर से पूछताछ कर रही है।








