कौशाम्बी: यमुना में नहाने गए तीन दोस्त डूबे,दो को बचाया गया,स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक की खोज जारी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में यमुना में नहाने गए तीन किशोर दोस्त अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए,वहां मौजूद लोगों में दो किशोरों को बचा लिया जबकि एक किशोर अधिक गहरे पानी में चला गया,मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक किशोर की खोज कर रही है।
घटना कौशाम्बी थाना क्षेत्र के महिला यमुना घाट की है जहा दोपहर में अमन निषाद पुत्र तुलसीदास उम्र लगभग 14 वर्ष, उमेश निषाद पुत्र जमुना निषाद उम्र लगभग 15 वर्ष और प्रदीप कुमार पुत्र बच्चू उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी ग्राम तारा का पूरा थाना व जनपद कौशाम्बी तीनो दोस्त है और महिला घाट पर नहाने गये थे।
घाट में अधिक गहराई होने के कारण अमन पुत्र तुलसीदास पानी कही गुम हो गया, शेष दोनों,उमेश और प्रदीप दोनों को सकुशल सुरक्षित निकाल लिया गया, अमन को पानी मैं गोताखोरों व ग्राम वासियों के सहयोग से खोजा जा रहा है।वही किशोर के पानी में डूबने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।








