कूलर में पानी डालते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,एक दिन पहले ही घर में गूंजी थी बेटे की किलकारी

कौशाम्बी: कूलर में पानी डालते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,एक दिन पहले ही घर में गूंजी थी बेटे की किलकारी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। कूलर में पानी डालते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तत्काल तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामला पिपरी थाना क्षेत्र के नौवापुर गांव की है जहा का मुकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय बनवारी लाल रविवार सुबह वह घर में रखे कूलर में पानी डाल रहा था, तभी अचानक कूलर में करंट उतर आया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए तिल्हापुर मोड़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सबसे मार्मिक बात यह है कि मृतक की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। उसकी पत्नी ज्योति ने शनिवार रात प्रसव के दौरान एक बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था और घर में जश्न की तैयारी चल रही थी, लेकिन अगले ही दिन मुकेश की मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor