कौशाम्बी: स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान युवक की मौत,दोस्तो के साथ गर्मी से बचने के लिए गया था स्विमिंग पूल में नहाने,परिजनों में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में स्थित एक स्विमिंग पूल में रविवार की दोपहर को अपने चार दोस्तों के साथ नहाने गया युवक नहाने के दौरान अचानक पानी में डूब गया,जिसकी तबियत बिगड़ गई,साथ में रहे लोग उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस अब घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंधवा गांव का रहने वाला युवक विमलेश (35) पुत्र दुर्गा प्रसाद रविवार को अपने चार साथियों के साथ मंगरोहनी गांव स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था,इस दौरान उसके साथ उसके तीन चार साथी भी थे । जहां अचानक से वह पानी में गिर गया और काफी देर तक पानी में ही पड़ा रहा, आनन फानन में मौजूद साथी उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक के पिता दुर्गा प्रसाद का कहना है कि मेरा बेटा स्विमिंग पूल में नहाने गया था उसके साथ उसके तीन-चार दोस्त भी थे । अचानक से वहां उसको उल्टियां हुई अस्पताल ले आए,डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
घटना की सूचना पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुटी हुई है।








