NEET की परीक्षा लीक मामले बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने घोड़ागाड़ी के साथ जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन,राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: NEET की परीक्षा लीक मामले बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने घोड़ागाड़ी के साथ जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन,राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में NEET की परीक्षा लीक होने,बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोड़ागाड़ी से पहुंचकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया है,इस दौरान अपनी पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा है।

 

देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की कीमतों में भारी उछाल के कारण कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर “हल्ला बोल” किया है। महंगे तेल का प्रतीकात्मक विरोध करने के लिए कौशाम्बी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घोड़ागाड़ी चलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। पेट्रोल-डीजल के अलावा, दूध और खाद्य सामग्रियों की बढ़ती कीमतों को लेकर आम जनता के बिगड़ते बजट का हवाला दिया जा रहा है।

 

जिला मुख्यालय मंझनपुर में और डीएम कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा हैं, जिसमें टैक्स में कटौती और आम आदमी को राहत देने की मांग भी शामिल है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के खत्म होते ही सरकार ने जनता पर महंगाई का यह झटका दिया है।सरकार यदि आम आदमी को राहत नहीं देती है तो कांग्रेस इससे भी बड़ा प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।

 

प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम मूर्ति तिवारी,आशीष मिश्रा पप्पू,कुलदीप शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास,जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया,संतोष शुक्ला, आसिफ अल्वी,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,हेमंत रावत, अमृत लाल,इंद्रपाल रैदास,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद् यादव,रमेश यादव,नाथन लाल,छोटे लाल रैदास, बीफई लाल,पवन कुमार,अवधेश कुमार,संदीप कुमार,संजीत कुमार,कामता प्रसाद प्रजापति,अनुज त्रिपाठी,जयप्रकाश प्रजापति, ज्ञान सिंह यादव,राम सिंह,प्रकाश मिश्रा, आयूष यादव,मीना देवी, लालती देवी, महारानी देवी, निर्मला देवी, गिरजा देवी, नत्थी देवी अनुज यादव, ललन पाल,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor