घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता किला हाईस्कूल की छात्रा का शव,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता किला हाईस्कूल की छात्रा का शव,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में घर के अंदर फांसी के फंदे से हाईस्कूल की छात्रा का शव लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया,परिजनों ने बेटी के शव को फंदे से लटकता हुआ देखा तो कोहराम मच गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवा की है जहा की हाईस्कूल में पढ़ने वाली रुचि पुत्री फूलचंद्र प्रजापति का शव घर के कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी, जबकि उसके परिजन किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे।

बताया जा रहा है कि जब परिवार के लोग वापस घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा खोला गया, जहां छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor