राजकीय इंटर कॉलेज सिराथू में मुस्लिम प्रवक्ता पर लव जिहाद के लिए हिंदू छात्राओं का ब्रेन वाश करने का आरोप,ABVP ने प्रदर्शन कर DIOS को सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: राजकीय इंटर कॉलेज सिराथू में मुस्लिम प्रवक्ता पर लव जिहाद के लिए हिंदू छात्राओं का ब्रेन वाश करने का आरोप,ABVP ने प्रदर्शन कर DIOS को सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में राजकीय इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल की शह पर मुस्लिम प्रवक्ता द्वारा छात्राओं का ब्रेन वाश करने और रिश्तेदारोंको बुलाकर छात्राओं से छेड़खानी और अभद्रता कराने का आरोप लगा है,यही नहीं प्रेयर के दौरान सुबह लव जिहाद के लिए इस्लामिक प्रेयर भी कराती है,मुस्लिम लड़कियां तो करती है लेकिन हिन्दू लड़कियों को जबरन करने के लिए दबाव बनाती है।पीड़ित छात्राओं के साथ पहुंचे ABVP कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय मंझनपुर में प्रदर्शन करते हुए DIOS को ज्ञापन सौंप कर प्रवक्ता और प्रिंसिपल पर कार्रवाई करने की मांग की है।

मामला राजकीय इंटर कॉलेज सिराथू का है जहा की कक्षा 9 और कक्षा 10 की छात्राएं ABVP कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय मंझनपुर पहुंची,इस दौरान उन्होंने ABVP की सह मंत्री अंतरा केसरवानी के नेतृत्व में DIOS को ज्ञापन सौंपा है,ज्ञापन में बताया गया है कि राजकीय इंटर कॉलेज सिराथू की प्रवक्ता शाइस्ता नूर अपने कई रिश्तेदारों को कॉलेज में बुलाती है जो छात्राओं के साथ अभद्रता करते है और आते जाते समय छेड़खानी करते है,उनसे जबरन मोबाइल नंबर मांगते है और बाइक में बैठाने का भी प्रयास करते है।विरोध करने पर गाली गलौच करते है,प्रिंसिपल से शिकायत करते के बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती है।यही नहीं उर्दू की प्रवक्ता शाइस्ता नूर हिन्दू छात्राओं को जबरन उर्दू पढ़ने और अल्लाह की इबादत करने का दबाव बनाती है,विरोध करने पर कई प्रकार से परेशान करती हैं।

इस सम्बन्ध में DIOS राजेश सिंह ने बताया कि कल इस मामले की शिकायत मिली थी,जिसके बाद आज सुबह कॉलेज में सीओ सिराथू और थाना प्रभारी के साथ जांच की गई,कॉलेज CCTV लगा हुआ है,सभी प्रकार से जांच की गई है,कॉलेज के अंदर अभिभावकों के अलावा किसी की भी इंट्री नहीं दी जाती है,यदि ऐसा है तो संबंधित के विरुद्ध करवाई की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor