कौशाम्बी: मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री पद हेतु अशोक कुमार मिश्रा ने किया नामांकन,समर्थकों में दिखा उत्साह,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कौशाम्बी के 25 मई को होने वाले आगामी चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में महामंत्री पद के प्रत्याशी अशोक मिश्रा उर्फ भोला पुत्र नर नारायण मिश्रा एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ ने मंगलवार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के दौरान उनके समर्थकों एवं अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कलेक्ट्रेट परिसर एवं बार परिसर में समर्थकों की मौजूदगी से चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म दिखाई दिया समर्थको ने जिंदाबाद के नारे लगाए नामांकन दाखिल करने जाते समय समर्थकों ने अशोक कुमार मिश्रा भोला के समर्थन में नारे लगाए तथा जीत का विश्वास जताया।
समर्थकों का कहना है कि अशोक कुमार मिश्रा के पिता नर नारायण मिश्रा लंबे समय से अधिवक्ताओं की समस्याओं एवं बार हित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं, जिसके चलते अधिवक्ताओं का उन्हें व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है।
इस अवसर पर उनके साथ प्रमुख रूप से शिवेंद्र धर द्विवेदी, ललित कुमार करवरिया, सुमित कुमार तिवारी,जयप्रकाश त्रिपाठी, प्रदीप सरोज, अहमद अंसार, आशुतोष, राम बाबू, ओम देव त्रिपाठी, सतेंद्र पांडे, अंकित मौर्य, राम अभिलाष त्रिपाठी, शशि त्रिपाठी, सत्यनारायण यादव हेमंत पांडे एक प्रकाश मिश्रा वीरेंद्र तिवारी कौशलेश द्विवेदी सचिन शुक्ला शिवम ओझा एवं नंदू वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।








