कौशाम्बी: हाइवे किनारे शव मिलने का सिलसिला जारी,पुलिस थाना के सामने ऑटो चालक का शव मिलने से सनसनी,हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस,
यूपी के कौशाम्बी जिले में नेशनल हाइवे के किनारे शवों के मिलें का सिलसिला लगातार जारी है,मंगलवार को पुलिस थाने सामने हाइवे कर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।
मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र का है जहा नेशनल हाइवे पर थाने के सामने में मंगलवार की देर रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पुलिस थाने के सामने शव मिलने की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए। लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर थाना के सामने इस तरह की वारदात कैसे हो गई?मृतक की पहचान प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती गांव निवासी मंसूर अहमद के रूप में हुई है, जो ऑटो चालक बताया जा रहा है। वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि शव के पास उसकी ऑटो गाड़ी भी खड़ी मिली, जिससे घटना और अधिक संदिग्ध हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताई। परिजनों का आरोप है कि मंसूर अहमद की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब थाना के सामने ही इस तरह शव मिलने लगे तो आम जनता खुद को कितना सुरक्षित महसूस करेगी। लोगों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।








