आनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में केमिस्ट एसोसिएशन की एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी बंदी का कौशाम्बी में दिखा व्यापक असर,बंद रही मेडिकल की दुकानें

कौशाम्बी: आनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में केमिस्ट एसोसिएशन की एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी बंदी का कौशाम्बी में दिखा व्यापक असर,बंद रही मेडिकल की दुकानें,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पूर्व सूचना के अनुसार बुधवार को आनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में केमिस्ट एसोसिएशन की एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी बंदी का जिले में व्यापक असर देखने को मिला है,जिले भर में मांगो को लेकर मेडिकल के दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखी और एसोसिएशन के समर्थन में खड़े रहे।

केमिस्ट एसोसिएशन ऑफ कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष बालाजी केसरवानी ने बताया कि आर्गेनाइजेशन ऑफ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश तथा राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स जो कि देशभर के लगभग 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट एवं वितरितों का प्रतिनिधित्व करता है। जिला इकाई होने के नाते केंद्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न प्राधिकरणों के सामने बार-बार आग्रह करने के बाद भी औषधि व्यापार एवं जन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दों का समाधान नहीं हुआ है ऐसी स्थिति में अब व्यापार चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुका है जिससे 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट तथा लगभग चार से पांच करोड़ आश्रितों की आजीविका पर संकट उत्पन्न हो रहा है।

वही इस दौरान मरीजों के तीमारदार दवाइयों के लिए परेशान दिखे,तो वहीं कई दुकानदार शटर खिलाए दवाइयों को बेचते भी दिखे।

इन्हीं सब बातों को लेकर आज एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया था जोकि पूर्ण सफल रहा है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor