शराबी पति से पत्नी का हुआ विवाद,विवाद के दौरान पति लो लग गई चोट,इलाज के दौरान पति की मौत

कौशाम्बी: शराबी पति से पत्नी का हुआ विवाद,विवाद के दौरान पति लो लग गई चोट,इलाज के दौरान पति की मौत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पति-पत्नी के विवाद में पति की मौत हो गई।बताया का रहा है कि पति शराब का आदी था और शराब के नशे में घर पहुंचने पर पत्नी से विवाद हुआ था।विवाद के बीच पति पप्पू केवट के सिर पर चोट लग गई थी,जिसके बाद भी वह घर पर ही रहा,बुधवार को उसकी तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल लाए जहा इलाज के दौरान पति पप्पू केवट की मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई है।

 

घटना पश्चिम शरीरा थाना के पभोसा गांव की है जहां का पप्पू केवट शराब का आदी था,वह आए दिन शराब के नशे में घर पर पत्नी से विवाद करता था,सोमवार की देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा तो पत्नी गुड़िया से फिर विवाद शुरू हो गया,विवाद के दौरान पत्नी ने पप्पू केवट के सिर पर पत्थर से प्रहार कर दिया,जिससे वह गिर पड़ा,जिसके बावजूद वह घर पर ही रहा,आज उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन इसे इलाज एक लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पप्पू की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

इस संबंध में सीओ कौशाम्बी जे पी पांडे ने बताया कि दो दिन पहले की यह घटना है,पप्पू केवट शराब के नशे में पत्नी से बाहर बाद किया था,विवाद के दौरान इसे चोट आई थी,यह घर पर ही था,आज इसकी तबियत बिगड़ी तो परिजन इसे अस्पताल लाए जहा इसकी मौत हो गई।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor