BNSS-2023 के प्रभावी अनुपालन एवं सुदृढ़ अभियोजन हेतु आयोजित तीन दिवसीय विवेचक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

कौशाम्बी: BNSS-2023 के प्रभावी अनुपालन एवं सुदृढ़ अभियोजन हेतु आयोजित तीन दिवसीय विवेचक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन,

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं एसपी कौशाम्बी सत्यनारायण के निर्देशन में पुलिस कार्यालय कौशाम्बी स्थित दुर्गा भाभी सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया।18,19 और 20 मई तक संचालित इस कार्यशाला में जनपद के विभिन्न थानों से आए विवेचकों को बीएनएसएस-2023 के प्रभावी अनुपालन, गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं सुदृढ़ अभियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण विधिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समापन दिवस पर विवेचकों को गिरफ्तारी की वैधानिक प्रक्रिया, व्यक्तिगत तलाशी मेमो, गिरफ्तारी मेमो, साक्ष्य संकलन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, केस डायरी लेखन की गुणवत्ता तथा न्यायालय में प्रभावी प्रस्तुतिकरण से संबंधित आवश्यक बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अभियोजन को अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने हेतु विवेचना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर भी विशेष रूप से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम सीओ कौशाम्बी जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय की उपस्थिति में SPO संजय कुमार द्वारा संपन्न कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित विवेचकों को नवीन विधिक प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं विवेचना की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यशाला के समापन अवसर पर अधिकारियों द्वारा प्रतिभागी विवेचकों को प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव का व्यवहारिक रूप से उपयोग करते हुए निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor