कौशाम्बी: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ब्लाक अध्यक्ष और मण्डल अध्यक्षों को मतदाता सूची सौंपकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अभी से जुट जाने के लिए कहा,
यूपी के कौशाम्बी जिले में नगर पंचायत चरवा स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में SIR प्रक्रिया के बाद प्रकाशित मतदाता सूची ब्लाक एवं मण्डल अध्यक्षों को सौंपी गई।इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा SIR प्रक्रिया के बाद आगामी चुनावों के मद्देनजर हम सभी मजबूत जनाधार के साथ विधानसभा चुनावों में उतरेंगे।
जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने 8 ब्लाक के अध्यक्षों जिनमें ब्लाक अध्यक्ष चायल पुष्पराज शुक्ला, नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक प्रभारी मूरतगंज एवं महासचिव नूरूत जमा,ब्लाक अध्यक्ष कड़ा रफीक अहमद,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू प्रतिनिधि जयप्रकाश जायसवाल,मंझनपुर विधानसभा अन्तर्गत मंझनपुर ब्लाक के प्रतिनिधि इंद्रपाल रैदास,कौशाम्बी ब्लाक अध्यक्ष संदीप कुमार,ब्लाक अध्यक्ष सरसवा अवधेश कुमार को ब्लाक स्तर पर सूची सौंपी गई। इसके बाद मण्डल अध्यक्षों को भी मतदाता सूची की जिम्मेदारी सौंपी गई।
गौरव पाण्डेय ने बताया कि हम सभी जनता के मौलिक अधिकारों के लड़ाई लड़ेगे आज बेतहाशा महंगाई अपनी चरम पर है आम जनता भाजपा सरकार के रवैए से तंग और परेशान हो चुकी है लेकिन कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित के मुद्दों को बढ़ावा दी है और उसपर सफलता प्राप्त की है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी जी,जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास,अलकमा उस्मानी,उदय यादव,जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,अमित पाण्डेय, जयप्रकाश प्रजापति,महेश कुमार,नाथन लाल,नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत,रमेश यादव,राम जी सेन,आलोक त्रिपाठी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।








