कौशाम्बी में हाइवे पर पलटा बकरियों को लेकर जा रहा ट्रक,ट्रक पलटने के बाद लोगो में बकरियां लूटने की मची होड़

कौशाम्बी: कौशाम्बी में हाइवे पर पलटा बकरियों को लेकर जा रहा ट्रक,ट्रक पलटने के बाद लोगो में बकरियां लूटने की मची होड़,

यूपी के कौशाम्बी जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां बकरियों को लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे पर पलट गया। इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए घायलों की मदद करने के बजाय बकरियों को लेकर जाते हुए दिखे,बकरियों की लूट की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा और हाइवे से ट्रक को हटवाने और मामले की जांच में जुटी हुई है।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड के पास नेशनल हाइवे का है जहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक हाइवे पर पलट गया। हादसे में ट्रक में मौजूद कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और मदद की गुहार लगाते रहे। लेकिन मौके पर जुटी संवेदनहीन भीड़ ने घायलों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया और सड़क पर बिखरी बकरियों को लूटने के लिए टूट पड़ी।

इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि लोग किस कदर क्रूरता की सारी हदें पार कर रहे हैं। बेजुबानों पर रहम खाने के बजाय, भीड़ मरी और गंभीर रूप से घायल बकरियों को बेरहमी से सड़क पर घसीट कर ले जा रही है। इस घटना ने समाज की अंधी दौड़ और संवेदनहीनता की एक खौफनाक तस्वीर पेश की है, जिसे देखकर इंटरनेट पर लोग भारी आक्रोश जता रहे हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor