संदिग्ध हालत में बुजुर्ग दंपती का कई दिन पुराना शव मिलने से सनसनी,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: संदिग्ध हालत में बुजुर्ग दंपती का कई दिन पुराना शव मिलने से सनसनी,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक घर के अंदर संदिग्ध हालत में बुजुर्ग दंपती का कई दिन पुराना शव मिलने से सनसनी मच गई,शव से उठने वाले बदबू के चलते पड़ोस के लोगों ने पुलिस को उसकी सूचना दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कई एंगल से जांच में जुटी हुई है।

मामला पश्चिम शरीरा क्षेत्र के खरौना गांव का है जहा सोमवार की दोपहर संदिग्ध में घर के अंदर दंपती के शव मिलने से सनसनी मच गई है। घर में बदबू आने से परेशान पड़ोसी दंपती के घर पहुंचे तो शवों की हालत देख कांप उठे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई ।

बताया जा रहा है कि खरौना गांव निवासी 55 वर्षीय फूलचंद्र अविवाहित था, वह मुंबई में रहकर रोजगार किया करता था, लगभग 10 साल पहले फूलचंद्र ने महाराष्ट्र की 54 वर्षीय पूजा से प्रेम विवाह किया। इसके बाद वह पत्नी बनाकर उसे गांव लाया व यहीं रहकर किसानी करने लगा। दंपती के बच्चे नहीं थे। फूलचंद्र की देखभाल उसका एक भतीजा करता था। भतीजा भी अलग घर बनाकर रहता था। पड़ोसियों की मानें तो दो दिन से दंपती घर के बाहर नहीं निकले। किसी ने इस ओर ध्यान भी नहीं दिया। सोमवार दोपहर जब घर से बदबू आने लगी तो पड़ोसी फूलचंद्र के घर पहुचे। घर में दरवाजा नहीं लगा था। अंदर जाकर देखा तो फूलचंद्र व उसके पास ही चारपाई पर पूजा का शव पड़ा था।घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कई एंगल से जांच में जुटी हुई है।

सीओ जेपी पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल की जांच और शवों के पोस्टमार्टम होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor