बार एसोसिएशन के चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल का ASP ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कौशाम्बी: बार एसोसिएशन के चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल का ASP ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय पर हो रहे मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जनपद कौशाम्बी के चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव ड्यूटी में लगाए गए पुलिस बल का ASP राजेश कुमार ने निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान ASP ने ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर ASP ने मतदान स्थल एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा बैरिकेडिंग, प्रवेश व्यवस्था, पार्किंग एवं भीड़ नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही ड्यूटी में लगे अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया।इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद स्थापित कर चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सहयोग की अपील की।अधिवक्ताओं द्वारा भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor