कौशाम्बी: महोबा की NEET की तैयारी कर रही दलित बेटी के साथ बंधक बनाकर 15 दिनों तक दुष्कर्म किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महोबा की NEET की तैयारी कर रही दलित बेटी का कोचिंग से लौटते समय अपरहण कर उसे 15 दिन तक प्रयागराज में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने व प्राइवेट अंगों कर सिगरेट से जलाकर अमानवीय यातनाएं देने तथा जबरन शादी कराने की अत्यन्त शर्मनाक घटना की गई है,जिसको लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि महोबा की दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय महोबा दलित बेटी से मिलने गए हुए थे,लेकिन भाजपा के IT सेल के लोगो ने अजय राय का फर्जी AI जनरेटेड वीडियो बनाकर उसे आधार बनाकर उनके ऊपर FIR दर्ज करा दी गई है।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर महोबा की बेटी को न्याय दिलाने और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के ऊपर दर्ज मामले को रद्द करने की अपील की है,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दलित बेटी को न्याय नहीं मिलता और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज मामला वापस नहीं लिया जाता तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष श्याम मूर्ति तिवारी,राम सूरत रैदास,जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया,अर्श खुर्शीद,आसिफ अल्वी,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,हेमंत रावत,इंद्रपाल रैदास,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष सरसवा भागीरथी पटेल, नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,छोटे लाल,रमेश यादव, बिफई लाल,अवधेश कुमार,संदीप कुमार,लखन लाल जी,बाबू लाल,अमित पाण्डेय,अमल कुमार, रोहित कुमार,राजा रैदास,लालती देवी,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,उर्मिला देवी,सीता देवी, मीना देवी, लालती देवी, तीजा देवी,नीरज उपाध्याय अजय पासी राहुल यादव,रूपेंद्र मिश्रा,सोहन लाल पासी,सुरेंद्र कुमार,अल्ताफ अहमद,नौशे आलम, अजय गोस्वामी,उबैद अहमद,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।








