कौशाम्बी: मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कौशाम्बी का चुनाव जारी,09 पदों पर चुनाव,दो निर्विरोध निर्वाचित,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कौशाम्बी का चुनाव सोमवार को सुबह दस बजे से शुरू है। मतदान मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पुस्तकालय में चल रहा है। इस चुनाव में कुल 1026 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।यह चुनाव अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित लगभग 11 पदों के लिए हो रहा है। इनमें से दो पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। निर्विरोध चुने गए पदों में एक प्रकाशन मंत्री और एक कनिष्ठ उपाध्यक्ष शामिल हैं।
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। न्यायालय परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है।ASP राजेश कुमार सिंह और मंझनपुर कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने पूरे न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहा।








