बकरीद पर ईदगाहों और मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़,अता हुई ईद उल अजहा की नमाज

कौशाम्बी: बकरीद पर ईदगाहों और मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़,अता हुई ईद उल अजहा की नमाज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। जिले की ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। त्योहार को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया।

जिले की 84 ईदगाहों और 282 मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ ईदगाहों और मस्जिदों में जुटनी शुरू हो गई थी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश में शांति, भाईचारे और तरक्की की दुआ मांगी। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

डीएम डॉ अमित पाल और एसपी सत्यनारायण प्रजापत खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे। जिले को 4 सुपर जोन और 39 सेक्टर में बांटकर भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई थी। संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखी गई। प्रशासन ने लोगों से सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की।

मंझनपुर जामा मस्जिद में एसडीएम आकाश सिंह, एएसपी अमिता सिंह,ईओ प्रतिभा सिंह सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor