एडीजी प्रयागराज जोन ने बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत ईदगाह का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

कौशाम्बी: एडीजी प्रयागराज जोन ने बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत ईदगाह का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बकरीद त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत एडीजी प्रयागराज जोन IPS ज्योति नारायण ने जनपद में भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।

भ्रमण के दौरान एडीजी ने डीएम अमित पाल एवं एसपी सत्यनारायण के साथ थाना कड़ाधाम क्षेत्रान्तर्गत स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईदगाह परिसर, आसपास के मार्गों, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने त्यौहार के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सजग रहने तथा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया।

थाना कड़ाधाम ईदगाह पर एडीजी प्रयागराज जोन एवं अधिकारियों की उपस्थिति में भारी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील भी की गई।

इस अवसर पर एसडीएम सिराथू, सीओ सिराथू, सीओ यातायात सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor