लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,ई रिक्शा से पहुंचकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,ई रिक्शा से पहुंचकर डीएम को सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भीषण गर्मी में हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज एवं दिन प्रतिदिन बढ़ रहे पेट्रोल,डीजल और CNG के दामों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय पार्टी पदाधिकारियों के साथ ई रिक्शा से मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए बिंदुवार ज्ञापन डीएम को सौंपा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि जब अभी पूर्व में 5 राज्यों के चुनाव थे तो देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि हमारे पास किसी चीज की कमी नहीं है और जैसे ही चुनाव खत्म हुआ वैसे ही सब चीजों का दाम बढ़ा रहें है, हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला जिससे देश की जनता पर इसका गहरा दुष्प्रभाव पड़ेगा और उसका परिणाम दिखने भी लगा है, बेतहाशा महंगाई से परेशान हो रही है देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि विदेश यात्रा न करें फिजूल खर्चे कम करें और खुद ही 5 देश की यात्रा पर चले गए।

उन्होंने कहा कि अब महंगाई को धीरे धीरे बढ़ाकर देश को ठगने का कार्य भाजपा कर रही है, लेकिन हम कांग्रेसजन जनता के दैनिक और मूल जरूरतों के लिए प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि देश की जनता को अब उम्मीद और विश्वास से राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी की ओर देख रही है।देश अब भाजपा का दोहरा चरित्र देख चुकी है अब इसका जवाब अपने वोट के माध्यम से आने वाले चुनावों में देगी।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उदय यादव,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला, शशि त्रिपाठी,जिला सचिव हेमन्त रावत सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष रावेंद्र यादव,रमेश यादव,नगर सचिव नौशे आलम,गोलू जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor