दो परिवारों को आर्थिक सहायता एवं सांत्वना देने पहुँचे नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी

कौशाम्बी: दो परिवारों को आर्थिक सहायता एवं सांत्वना देने पहुँचे नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड नं० 19 रत्नावली पुरम नगर निवासी स्व० अवधेश लोधी के असमय निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ उनके आवास पर पहुँचे तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

इसी क्रम में सुग्रीव प्रसाद रैदास एवं उनकी धर्मपत्नी के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना पर अध्यक्ष उनके आवास पहुँचे और परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

इस मौके पर  विजय तिवारी, सभासद अंशुल केसरवानी, रामयश लोधी सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor