फूल तोड़ने गए अधेड़ को सांप ने डसा,झाड़-फूंक के चक्कर में चली गई जान,परिवार में मचा कोहराम

कौशाम्बी: फूल तोड़ने गए अधेड़ को सांप ने डसा,झाड़-फूंक के चक्कर में चली गई जान,परिवार में मचा कोहराम,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मंगलवार की सुबह फूल तोड़ते समय एक अधेड़ को जहरीले सांप ने डस लिया।सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए ले गए। इस बीच उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया,लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

घटना पिपरी थाना क्षेत्र के पेरई गांव की है जहा के भैया लाल (55) पुत्र स्वर्गीय राम चरित्र सुबह घर से गांव के बाहर फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान फूल तोड़ते समय उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया।सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए ले गए। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया,लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीएमओ डॉ0 संजय कुमार का कहना है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है। ऐसी अवस्था में जिला अस्पताल में ही आए और सांप के काटने का इलाज कराए।सांप के काटने का एंटी वेनम इंजेक्शन जिला अस्पताल में उपलब्ध होता है और वह भी बिल्कुल मुफ्त होता है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor