कौशाम्बी में गांजा माफिया को पकड़ने आई छत्तीसगढ़ पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला,बंधक बनाकर की पिटाई,कई पुलिसकर्मी घायल,एक पुलिसकर्मी गंभीर

कौशाम्बी: कौशाम्बी में गांजा माफिया को पकड़ने आई छत्तीसगढ़ पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला,बंधक बनाकर की पिटाई,कई पुलिसकर्मी घायल,एक पुलिसकर्मी गंभीर,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मुकदमे में वारंटी गांजा माफिया को पकड़ने सिविल ड्रेस में आई छत्तीसगढ़ प्रदेश की पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया,ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की है।जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए है,छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमले की जानकारी होने पर कोखराज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों से छुड़ाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है,वही जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने गांव से तीन लोगो उठाया भी है और उनसे पूछताछ कर रही है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव की हैं जहा का शिवम् केसरवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुकदमे में वांछित है और फरार चल रहा है,शिवम के नाम वारंट जारी है,जिसे पकड़ने के लिए देर रात छत्तीसगढ़ प्रदेश की पुलिस टीम सिविल ड्रेस में कौशाम्बी आई थी,अन्य प्रदेश पुलिस बिना वर्दी के गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझ लिया और पकड़कर बंधक बना लिया और जमकर पिटाई कर दी,ग्रामीणों की पिटाई में पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घटना की सूचना कोखराज थाना पुलिस को हुई तो कोखराज थाना पुलिस तत्काल गांव पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से पुलिसकर्मियों को छुड़ाया गया और घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।वही पूछताछ के लिए पुलिस ने तीन युवकों को भी उठाया है।

इस सम्बन्ध में सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि देर रात कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव में छत्तीसगढ़ प्रदेश की पुलिस टीम आई थी,जिन पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और मारपीट भी की,इस हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर घायल हुए है,जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है,वही कोखराज थाना पर मामला दर्ज कर लिया गया है।विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor