कौशाम्बी: कौशाम्बी के 8 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा शुरू,पुलिस के कड़े इंतेजाम,कड़ी चेकिंग के बाद ही मिला परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश,
यूपी के कौशाम्बी जिले में 8,9 और 10 जून को जिले में आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है,परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे से परीक्षार्थियों को प्रवेश देना शुरू कर दिया गया है,इस परीक्षा में तीन दिनों और दो पालियों में कुल 17 हजार 856 अभ्यर्थी शामिल होंगे, ASP, 4 CO समेत 315 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कौशाम्बी जिले में सोमवार से तीन दिनों 8, 9 और 10 जून को होने वाली पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 लिखित परीक्षा आठ केंद्रों पर शुरू हो गई है। यह परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 व दूसरी पाली की दोपहर 3 से 5 बजे शाम तक होगी। इस तीन दिवसीय परीक्षा में कुल 17 हजार 856 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी तैयारियाँ कर रखी है।
डीएम डाॅ. अमित पाल एवं एसपी सत्यनारायण प्रजापत परीक्षा को सकुशल एवं शान्तिपर्ण सम्पन्न कराने के लिए जिले में बनाये गये आठों परीक्षा केन्द्रों, कन्ट्रोल रूम , स्ट्राॅग रूम व सी.सी.टी.वी. की क्रियाशील व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे ।
परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए 315 पुलिस कर्मी लगाये गये: ASP, CO, 22 निरीक्षक, 31 उप निरीक्षक, 45 मुख्य आरक्षी, 123 आरक्षी, 62 महिला आरक्षी, 7 उप निरीक्षक टीपी, 20 हेड कांस्टेबल टीपी सहित कुल 315 पुलिस कर्मी लगाये गये है।
पुलिस भर्ती परीक्षा निम्नलिखित आठ केंद्रों पर आयोजित की जाएगी:
आदर्श इंटर कॉलेज सराय अकिल, करारी इंटरमीडिएट कॉलेज करारी, कस्तूरबा गांधी कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज भरवारी, हुबलाल इंटरमीडिएट कॉलेज भरवारी, नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज भरवारी, महात्मा ज्योतिबाफुले गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज टेंवा, एसएवी इंटरमीडिएट कॉलेज सैनी और सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज सराय अकिल।








