कौशाम्बी में दिनदहाड़े बिजली विभाग के कर्मचारी की गला रेतकर हत्या से सनसनी,एसपी मौके पर

कौशाम्बी: कौशाम्बी में दिनदहाड़े बिजली विभाग के कर्मचारी की गला रेतकर हत्या से सनसनी,एसपी मौके पर,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सोमवार की सुबह दिनदहाड़े घर से पावर हाउस एक लिए निकले बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारी का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी मच गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

घटना चरवा थाना क्षेत्र की है जहा के पनसौर गांव निवासी राजकुमार उर्फ राजू ( 30) पुत्र देवीदीन अमनी लोकीपुर विद्युत केंद्र में लाइनमैन का काम करता था।सुबह 10:00 बजे वह घर से बिजली पवार हाउस के लिए निकला था।और उसका शव रक्तरंजित हालत में मिला है,मृतक की बाइक भी पास हो मिली है।मृतक की गला रेतकर हत्या की गई है।

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

घटनास्थल की जांच पर पहुंचे एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि एक युवक की गला रेतकर हत्या की गई है,उसकी बाइक पास में ही मिली है,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है,जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor