ADG प्रयागराज जोन ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र भरवारी का किया निरीक्षण,जांची सुरक्षा,CCTV और पुलिस ड्यूटी व्यवस्था

कौशाम्बी: ADG प्रयागराज जोन ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र भरवारी का किया निरीक्षण,जांची सुरक्षा,CCTV और पुलिस ड्यूटी व्यवस्था,

यूपी के कौशाम्बी जिले में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा का ADG प्रयागराज जोन IPS ज्योति नारायण एवं एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने भरवारी स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु किए गए प्रबंधों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ADG ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए । साथ ही परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor