कौशाम्बी: पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने बाइक से बनारस जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत,पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र का रहने वाला था मृतक,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बुधवार की सुबह सड़क हादसे में पुलिस भर्ती परीक्षा देने बाइक से बनारस जा रहे परीक्षार्थी की मौत हो गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा के पास राम वन गमन मार्ग की है जहा पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा निवासी अनुज शर्मा पुत्र अजय शर्मा उम्र 25 वर्ष बाइक से पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए सुबह बनारस के लिए जा रहा था,जैसे ही वह परसरा के पास पहुंचा किसी वाहन की चपेट में आने से अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया,जिससे वह गंभी घायल हो गया,घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना क्षेत्र की भरवारी चौकी पुलिस ने गंभीर घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी है,सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार के लोग भी रोते बिलखते हुए पहुंचे है।वही पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।








