कौशाम्बी में स्वच्छता अभियान बना मिसाल, 22.55 कुन्टल प्लास्टिक कचरा एक दिन में एकत्र,गांव-गांव चला प्लास्टिक मुक्त अभियान

कौशाम्बी: कौशाम्बी में स्वच्छता अभियान बना मिसाल, 22.55 कुन्टल प्लास्टिक कचरा एक दिन में एकत्र,गांव-गांव चला प्लास्टिक मुक्त अभियान,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की दिशा में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में मंगलवार को व्यापक स्तर पर “प्लास्टिक मुक्त अभियान” चलाया गया। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 22.55 कुन्टल सिंगल यूज प्लास्टिक एवं अन्य प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्र किया गया। अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत कर्मियों और ग्रामीणों ने बढ-चढकर भागीदारी निभाई।

डीएम डॉ अमित पाल के निर्देशानुसार एवं सीडीओ के नेतृत्व में पंचायतीराज विभाग द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रशासक, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, सहायक विकास अधिकारी (पं0), सफाई कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों ने गांव-गांव जाकर लोगों कों सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी तथा इसके उपयोग से बचने का आहृान किया।

अभियान के दौरान 56 ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों ने बैठक कर ग्राम पंचायत वासियों को बताया कि प्लास्टिक कचरा केवल पर्यावरण ही नही, बल्कि मानव स्वास्थ, जल स्त्रोंतों और ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है। यह जल निकासी तंत्र को बाधित करने के साथ भूमि और जल प्रदूषण को बढावा देता है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित होता है। एकत्र किए गए प्लास्टिक कचरे को विभिन्न विकास खण्डों में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट्स तक पहुंचाया जा रहा है, जहां मशीनों के माध्यम से उसका प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण किया जाएगा। अभियान के तहत स्वच्छता रैलियां ़, जनसंवाद और सामूहिक सफाई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त समाज का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब प्रशासनिक प्रयासों के साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित हो। उन्होने नागरिकों से कपडे और जूट के थैलों का उपयोग बढाने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने की अपील की। उन्होने कहा कि जनपद में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और इसे व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor