कौशाम्बी: पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का आईजी प्रयागराज जोन ने एसपी के साथ किया निरीक्षण,
यूपी के कौशाम्बी जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन आईजी प्रयागराज जोन अजय मिश्रा ने एसपी सत्यनारायण प्रजापत के साथ उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता का जायजा लिया।इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।








