प्रयागराज: अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के नेतृत्व में साइबर जालसाज के खिलाफ DCP से महिलाओं ने की शिकायत,DCP ने दिए जाँच के आदेश,
यूपी के प्रयागराज में घुरपुर के बिरवल, कंजासा, जगदीशपुर गांव के पचासों महिलाओं से, सरकारी योजना लाभ के नाम पर, उनके आधार कार्ड से सिम निकालने, उनके खाते खुलवाने, एटीएम कार्ड बनवाकर साइबर जालसाजी का मामला सामने आया है।जिसको लेकर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने साइबर जालसाज के खिलाफ DCP से मिलकर शिकायत की है,जिसपर DCP ने जाँच के आदेश दिए है।इस मामले की साइबर क्राइम इंस्पेक्टर घनश्याम यादव जांच करेंगे।
मामला प्रयागराज का है जहा की सैकड़ों महिलाओं के साथ जालसाजी की घटना हुई है।धाँधली की जानकारी महिलाओं को तब हुई जब कुछ महिलाऐं अपने निजी काम के लिए जन सेवा केंद्र पर पैसा निकालने व खाता खुलवाने गयीं, तो जैसे ही आधार देकर फिंगर लगाया तो पता चला कि उनके खातों से लाखों रुपए के लेनदेन हुए हैं। उसके बाद सभी महिलाओं ने सेवा केंद्र पर जाकर जांच कराई तो पता चला की सभी के खतों से इसी तरीके से लेन देन हुए हैं, जिनमें इन सभी खातों में 2 से 5 लाख रुपये जमा कराए गए और तुरंत निकाल लिए गए। साइबर अपराअधियों ने इस पूरे खेल में इंडियन बैंक, फिनो बैंक, बंधन बैंक तथा ऑनलाइन जिओ पेमेंट बैंक लिमिटेड का प्रयोग किया है।
अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने मांग है कि पीड़ित महिलाओं के आधार कार्ड से निकाले गए सिम कार्ड तथा खोले गए खातों को बंद किया जाए और साइबर जालसाज में शामिल सभी लोगों, दलालों, सिम कार्ड व एटीएम कार्ड देने वालों की जाँच कर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित महिलाओं को मुक्त किया जाए।शिकायत करने में स्त्री मुक्ति संगठन की पद्म सिंह भी साथ रहीं।








