कौशाम्बी: कौशाम्बी में छत्तीसगढ़ प्रदेश की पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाला 15 हजार का इनामिया अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले की SOG ,इंटेलिजेंस और कोखराज थाना पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता मिली है।पुलिस टीम ने वारंटी को पकड़ने आई छत्तीसगढ़ प्रदेश की पुलिस टीम पर हमला करने वाले 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवम केशरवानी को अरेस्ट कर लिया है।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव का है जहा 6 जून 2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश की पुलिस की टीम बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए हुए वारंटी शिवम केशरवानी को अरेस्ट करने के लिए गांव पहुंची थी।इस दौरान शिवम, उसके परिजनों और करीब 50 अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इस हमले में छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घटना के संबंध में थाना कोखराज में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी शिवम केशरवानी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
जिले की SOG,इंटेलिजेंस और कोखराज पुलिस की टीम ने आरोपी शिवम केशरवानी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाठी भी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।








