कौशाम्बी: दीवानी न्यायालय में मध्यस्थता के लिए मध्यस्थगण के साथ बैठक संपन्न,दी गई महत्वपूर्ण जानकारी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय सभागार में मध्यस्थता की जानकारी प्रदान करने हेतु मध्यस्थगण के साथ बैठक आहूत की गयी। उक्त बैठक में मध्यस्थगण द्वारा पक्षकारों के मध्य हुई वार्ता एवं कार्यवाही की गोपनीता के महत्व पर बल दिया गया।
बैठक में मध्यस्थगण द्वारा मध्यस्थता में आने वाली समस्याओं एवं मध्यस्थता को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव प्रदान किये गये। बैठक में मध्यस्थगण के अतिरिक्त इंटर्नशिप करने वाले विधि छात्रों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया सिंह ने सभी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।








