राजेश मिश्रा उर्फ अप्पू महाराज निर्विरोध चुने गए यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक के प्रयागराज और मिर्जापुर मंडल के डायरेक्टर

कौशाम्बी: राजेश मिश्रा उर्फ अप्पू महाराज निर्विरोध चुने गए यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रयागराज और मिर्जापुर मंडल के डायरेक्टर,

यूपी के कौशाम्बी जिले के गौसपुर निवासी राजेश मिश्रा उर्फ अप्पू महाराज को गुरुवार को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के प्रयागराज और मिर्जापुर मंडल का निर्विरोध डायरेक्टर चुना गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राजेश मिश्रा उर्फ अप्पू महाराज को फोन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राजेश मिश्रा के डायरेक्टर बनाए जाने के की खबर जैसे ही उनके सहयोगियों एवं चाहने वालो को मिली वह बधाई देने पहुंच गए और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।यही नहीं उनके फोन पर बधाई देने वालो के लगातार फोन आने शुरू हो गए।

इस दौरान नवनिर्वाचित डायरेक्टर ने कहा कि उनकी यह जीत किसानों, ग्रामीण विकास और सहकारिता योजनाओं को गति देगी,यही नहीं प्रयागराज और मिर्जापुर क्षेत्र के सहकारी बैंकिंग ढांचे को मजबूती भी प्रदान करेंगे।

बधाई देने वालो में सुनील मिश्रा, गुड्डन तिवारी,अनिल तिवारी,पवन त्रिपाठी, संतोष तिवारी, प्रकाश चंद्र मौर्य, संजय मौर्य और संदीप पटेल सहित तमाम लोग शामिल रहे।

 

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor