दूल्हा नापसंद हुआ तो दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, घंटो चली पंचायत,उल्टे पांव वापस लौट गई बारात

कौशाम्बी: दूल्हा नापसंद हुआ तो दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, घंटों चली पंचायत,उल्टे पांव वापस लौट गई बारात,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है जहा शादी वाले घर में उस समय मातम पसर गया जब दूल्हा नापसंद होने पर दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया,जिसके बाद घराती और बाराती मनाते रहे,घंटों आपस में पंचायत चली लेकिन दुल्हन नहीं मानी और कोई हल नहीं निकल सका जिसके बाद बारात उल्टे पांव वापस लौट गई।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव का है जहां गुरुवार को रायपुर मुवाली, थाना हथगांव, जिला फतेहपुर से बारात गांव आई थी। बताया जा रहा है कि जब दुल्हन ने दूल्हे को देखा तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि लड़का उसे पसंद नहीं है।जिसके बाद बारातियों में मचा हड़कंप मच गया। काफी देर तक मान मनौव्वल का दौर चला। घराती और बाराती पक्ष के बड़े बुजुर्गों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही ।

मामला बिगड़ता देख गांव के संभ्रांत लोगों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बैठक हुई। घंटों चली पंचायत के बाद आपसी समझौते से मामले को निपटा लिया गया। इसके बाद फतेहपुर से आई बारात बिना दुल्हन के बैरंग वापस लौट गई। इस मामले में न तो पुलिस को सूचना दी गई और न ही किसी पक्ष ने कोई तहरीर दी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor