कौशाम्बी: ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने चरवा में चलाया हस्ताक्षर अभियान,
यूपी के कौशाम्बी जिले के चायल विधानसभा अन्तर्गत नगर पंचायत चरवा में ग्रेट निकोबार बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन व जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को बताया कि हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार मेगा प्रोजेक्ट को “विनाश को विकास का नाम” देने वाला करार दिया, उन्होंने आरोप है लगाया कि सरकार कॉर्पोरेट मुनाफे के लिए इसे रक्षा परियोजना बताकर गुमराह कर रही है और इसके बजाय नौसेना की मांग के अनुसार INS Baaz का विस्तार करने की बात कही।
उन्होंने बताया कि ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए राहुल गांधी ने मुख्य तर्क दिए है और महत्वपूर्ण कदम उठाए है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस परियोजना के लिए लगभग डेढ़ करोड़ (1.5 करोड़) पेड़ काटे जाएंगे, प्राचीन प्रवाल भित्तियाँ (कोरल रीफ्स) मिटाई जाएंगी और 161 वर्ग किलोमीटर के प्राचीन वर्षावनों (रेनफॉरेस्ट) को नष्ट कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार अब प्रकृति के साथ भी खिलवाड़ कर रही है और ढोंग करती है कि वह पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हर साल लाखों करोड़ों पेड़ लगाती है यह सब झूठ है। भाजपा सरकार अपने उद्योगपति साथियों को लाभ देने के लिए पर्यावरण से भी खिलवाड़ कर रही है।
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी,उदय यादव,राम सूरत रैदास,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,श्याम सिंह भदौरिया जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल, हेमन्त रावत, नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,बिफई लाल, इंद्रपाल रैदास,अवधेश कुमार,संदीप कुमार,छोटे लाल,रामदास राही,सुनील कुमार,सुरेश कुमार,पंचम रैदास,पंकज कुमार,काजल देवी,सुरेंद्र कुमार,कमलेश कुमार,पुनी लाल,अमृत लाल,सरोज देवी हिमांशु रैदास,आरती देवी,बबली देवी मानसिंह ,सुषमा देवी,राकेश पाल,गुलज़ारी केसरवानी,अनिल केशरवानी, प्रियांशू त्रिपाठी,कल्लू,प्रदीप गौतम,श्याम लाल पाल ,बड़का रैदास, बुद्दनी सरोज,आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।








