भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी के आलोक केसरवानी की नीट 2026 में सफलता,विद्यालय में किया गया सम्मानित

कौशाम्बी: भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी के आलोक केसरवानी की नीट 2026 में सफलता,विद्यालय में किया गया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मेहता विद्याश्रम भरवारी के छात्र आलोक केसरवानी ने नीट 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर राजकीय मेडिकल कालेज, फतेहपुर में प्रवेश पाया है। यह उपलब्धि विद्यालय, उनके परिवार और सम्पूर्ण भरवारी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

इस सफलता का श्रेय पूरी तरह से आलोक की स्वयं की कड़ी मेहनत, विद्यालय के शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और परिवार के अटूट सहयोग को जाता है। कक्षा 12वीं की नियमित पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दी जाने वाली विशेष कोचिंग ने भी उनकी तैयारी को मजबूती प्रदान की।

विद्यालय के निदेशक संदीप सक्सेना, प्राचार्य बालैया गंगाराबोयिना, उप-प्राचार्य सुधाकर सिंह सहित समस्त शिक्षको ने आलोक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि आलोक की यह उपलब्धि भरवारी क्षेत्र के हर विद्यार्थी के लिए एक प्रेरणा है और यह सिद्ध करती है कि सही मार्गदर्शन और लगन से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी अपने बड़े सपनों को साकार कर सकते हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor