कौशाम्बी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों एवं गंगा घाटों पर आशीर्वाद के दीप किए गए प्रज्ज्वलित,
यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जन कल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत् जनपद के विशिष्ट स्थलों पर विशेष रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
जिसमें शिव मंदिर मूरतगंज, कुबरी घाट, कड़ा धाम, राम वनगमन मार्ग, मेडिकल कॉलेज मंझनपुर, मॉडल पार्क मंझनपुर, बौखरनाथ मंदिर सरसवा, वृद्धा आश्रम ओसा, राजकीय महिला महाविद्यालय सिराथू, पल्हना घाट, आश्रम पद्धति विद्यालय कोईलहा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मूरतगंज एवं एक्सीलेंस सेंटर कोखराज में दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके साथ ही जनपद के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, नदी घाटों, मंदिरों, पार्कों एवं महाविद्यालयों में भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों द्वारा अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दिया’ के तहत दीप प्रज्ज्वलित किया गया।








