मंझनपुर तहसील परिसर में पूर्ति निरीक्षक से अभद्रता,युवक के खिलाफ SC/ST समेत कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज

कौशाम्बी: मंझनपुर तहसील परिसर में पूर्ति निरीक्षक से अभद्रता,युवक के खिलाफ SC/ST समेत कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर तहसील परिसर स्थित कार्यालय में पूर्ति निरीक्षक के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने बृजेश मिश्रा नाम के युवक के खिलाफ SC/ST समेत कई अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना 16 सितंबर 2026 की है,शिकायतकर्ता पूर्ति निरीक्षक राम कुंवर आर्य ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि तहसील परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में एक व्यक्ति ने प्रवेश कर ऊंची आवाज में बोलते हुए वहां मौजूद आवेदकों को हटाने का प्रयास किया। आरोप है कि सरकारी दस्तावेज और आवेदन फाड़ने की कोशिश भी की तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर जब उसे समझाया गया तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने पूर्ति निरीक्षक और कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कार्यालय की मर्यादा का उल्लंघन किया।

मामले में पुलिस ने बृजेश मिश्रा पुत्र मोहन मिश्रा निवासी सेलरहा पश्चिम थाना मंझनपुर के खिलाफ SC/ST समेत कई धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले की विवेचना सीओ कौशाम्बी सौरभ सामंत को सौंपी गई है। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor